आरती कीर्ति कुँवरि की कीजै Aarti Kirti Kunwari ki Kijai – Bhakti Sangeet

आरती कीर्ति कुँवरि की कीजै Aarti Kirti Kunwari ki Kijai





आरती कीर्ति कुँवरि की कीजै
जय जय भानुनंदिनी की जै ।

कौन सुकृति अस कीरति तेरी,
सुता योगमाया भइ तेरी ।
तेरी सुता स्वामिनी मेरी,
अगनित उमा रमा हैं चेरी ।

मोहूँ निज सहचरि करि लीजै,
जय जय भानुनंदिनी की जै ।।

जग जननि है लाली तेरी,
जग पालन कर लाली तेरी ।
लाल स्वामिनी लाली तेरी,
सोई लाली गति मति रति मेरी ।

मोहिं ‘कृपालु’ टुक ब्रजरस दीजै,
जय जय भानुनंदिनी की जै ।।

Random Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*